जिस खेत में काम करने गया था, उसी खेत में देर रात मिला मजदूर का शव

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
प्रवीण शाही 

सुबह घर से निकले थे मजदूरी करने, जांच में जुटी पुलिस

पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया सुंदर गांव के पास गन्ने के खेत में एक मजदूर का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया सुंदर गांव निवासी 45 वर्षीय जीता प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से एक व्यक्ति के गन्ने के खेत में काम करने गए थे। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। देर रात को जिस गन्ने के खेत में काम करने गए थे। उसी में उनका शव मिला। उनके शरीर पर फफोले पड़े थे लेकिन चोट के निशान नहीं थे।

इसकी जानकारी होने के बाद घरवालों में चीख-पुकार मच गई। घर वालों का आरोप है कि मजदूर की गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी गर्दन पर निशान दिख रहा है। लेकिन पुलिस हत्या के आरोप को गलत बता रही है। देर रात तक पुलिस गांव में जमी रही। उनके साथ गन्ने के खेत में कार्य कर रहे अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।
वह घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट गहरा गया है।
इस संबंध में तरयासुजान के एसएसआई श्यामलाल निषाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद ही कार्रवाई होगी। लोग बता रहे हैं कि जीता प्रसाद बीमार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *