अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने जनपद के एक जिम संचालक समेत चार युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने जनपद के एक जिम संचालक समेत चार युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को अर्शी के करीब पांच वीडियो हाथ लगे हैं। इसमें वह विभिन्न मुद्राओं में दिख रहीं हैं।

बिग बाॅस सीजन-14 की प्रतिभागी रहीं मॉडल अर्शी खान के कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं। इसमें वह देवरिया के एक युवक को संबोधित करते हुए कह रहीं है कि ‘प्यार में अभी और जलील होना है। चलो सन्नो, सामान पैक करो, देवरिया जाएंगे, आग भी लगाएंगे…’। वीडियो में वह युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराने की भी बात कह रही हैं। अर्शी के कई वीडियो बृहस्पतिवार शाम तक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए थे। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने जनपद के एक जिम संचालक समेत चार युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को अर्शी के करीब पांच वीडियो हाथ लगे हैं। इसमें वह विभिन्न मुद्राओं में दिख रहीं हैं। कभी सिगरेट का कश लगाते हुए गुस्से का इजहार कर रहीं हैं, तो कभी प्यार की बातें भी कर रहीं हैं।

एक वीडियो में वह किसी कार में सवार हैं। हाथ में सिगरेट है। गाना बज रहा है और उसकी धुन के बीच में कह रही हैं… देवरिया जाएंगे और आग लगाएं, सामान रेडी करो। जबकि दूसरे वीडियो में शर्मा जी आइ लव यू… से शुरुआत करती हैं और कहती हैं कि आपने केस दर्ज करा दिया है। लेकिन, झूठा केस मत करना। वह यह भी कह रही है कि शादी तो होने नहीं दूंगी।

एक अन्य वीडियो में कह रही हैं– शर्मा जी, हम लखनऊ आ गए हैं। यूपी दस बार आएंगे और देवरिया हजार बार आएंगे। इस बीच वह सिगरेट का कश भी लगाती दिख रही हैं। युवक को चेतावनी दे रही हैं कि देवरिया में उसके पूरे चरित्र के बारे में बता दूंगी। तीसरे वीडियो में देवरिया-देवरिया, अभिषेक शर्मा जी कह रही हैं। कह रही हैं कि हम देवरिया आ गए हैं। प्यार में अभी कुछ नहीं हुआ है। यूपी क्या, पूरे इंडिया में प्यार में जलील होना है।

एक वीडियो में वह कहते दिख रही हैं कि शर्मा जी ने शादी का कोई वादा नहीं किया है अगर भविष्य में कहते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा वाट्सअप चैट भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इसमें काफी लंबी चैटिंग भी दिख रही है। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने कहा कि कुछ वीडियो मिले हैं। इसकी जांच की जाएगी। दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान इसके बारे में पुष्टि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *