लगातार 26 वें दिन किया रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

            सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास भर प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शनिवार को लगातार 26वें दिन भी रुद्राभिषेक किया गया। 11 वर्षो बाद शिव लिंग में मां का दिव्य स्वरूप दिखाई दिया, जिसका दर्शन कर भक्तों में शक्तिपीठ की आस्था जग रही है। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।शिव शक्ति महिला मंडल की कृष्णावती, साध्वी विमला देवी , चंद्रप्रकाश पांडेय,, ममता पांडेय, प्रीति पांडेय, रेवती तिवारी, रामा देवी, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, डाक्टर विजय कुमार विश्वास, मलीना विश्वास, सविता देवी, कालो देवी, हीरा, सुखाराम, रामप्यारे, इंद्रपति पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी, व आचार्य अमरेश तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि रुद्राभिषेक पूजन के दौरान 11 वर्षों बाद शिव लिंग में मां का स्वरूप दिखाई दिया। जिसका दिव्य दर्शन कर भिखारी बाबा समेत तमाम भक्तों में सिद्धपीठ के रूप में आस्था जग रही है। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।→

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *