सफल समाचार
प्रवीण शाही
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31.07.2023 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा पिपराघाट रानी गंज से मिश्रौली जाने वाली सड़क के पास से मु0अ0सं0 62/22 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त नवीन तिवारी उर्फ राहुल तिवारी पुत्र नन्दलाल तिवारी साकिन पिपराघाट मुस्तकील टोला रानीगंज थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 316/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 316/2023 धारा 3/25 आर्मस एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त-
नवीन तिवारी उर्फ राहुल तिवारी पुत्र नन्दलाल तिवारी साकिन पिपराघाट मुस्तकील टोला रानीगंज थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 245/19 धारा 379,411 भादवि थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0सं0 55/21 धारा 395,397,412 भादवि थाना बरवापट्टी कुशीनगर
3. मु0अ0सं0 62/22 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना बरवापट्टी कुशीनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 हर्षवर्धन सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
2. चौकी प्रभारी पिपराघाट उ0नि0 सुजीत कुमार थाना सेवरही कुशीनगर
3. हे0का0 जनार्दन यादव थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
4. का0 अभिषेक कुमार थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
5. का0 उधम सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
6. का0 उमाशंकर चौरसिया थाना सेवरही कुशीनगर
7. का0 सौरव यादव थाना सेवरही कुशीनगर