प्रधान की शह पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे आरोपी

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पांच दिन पूर्व घर से बहला-फुसलाकर किशोरी को युवक ने भगाया था
कलमबंद बयान के बाद दुष्कर्म की बढरी धारा, आरोपी प्रधान को बचा रही पुलिस
एएसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल, प्रधान को दोषी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग

पडरौना। प्रधान की शह पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे आरोपी प्रधान को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल एएसपी से सोमवार को मिला और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को गांव का एक युवक पांच दिन पूर्व शाम को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया और दुष्कर्म किया। देर शाम को इसकी जानकारी होने पर घर वालों ने तलाश शुरू की। युवक के घर किशोरी मिली।

आरोप है कि गांव के प्रधान ने दोनों को मौके से भगा दिया। प्रधान की शह पर आरोपी ने ऐसा किया। इसको लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। गांव में पहुंची पुलिस नेे युवक के घर से अपहृत किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने गांव के प्रधान असलम अंसारी और तौकिर उर्फ सीटी पर अपहरण का केस दर्ज किया।
कलमबंद बयान में किशोरी ने प्रधान की मिलीभगत से युवक पर दुष्कर्म करने की बात कही। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। दोपहर में एसपी कार्यालय पर कई गांव के प्रधान और इसके गांव के करीब 50 लोग पहुंचे। कार्यालय में मौजूद एएसपी से मिलकर प्रधान को दर्ज मुकदमे को लोगों ने गलत बताया। इसकी सही तरीके से जांच कराने की मांग की।

इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया गया।

वर्जन
कुछ प्रधान आए थे, एक प्रधान पर दर्ज मुकदमे को गलत बता रहे थे। रविंद्र नगर इंस्पेक्टर को निष्पक्ष विवेचना के निर्देश दिए गए। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *