सोनभद्र जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

सोनभद्र जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

देश के अमर शहीद बलिदानियों को याद करने का दिवस ही स्वतंत्रता दिवस-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण व वृक्षारोपण

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के पथ पर लाओं-जिलाधिकारी

सभी कार्यालयाध्यक्षों ने किया ध्वजारोहण,ली पंच प्रण की शपथ

                जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने 15 अगस्त, 2023 को देश की 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रातः 10.15 बजे घ्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारीगण, कर्मचारीगण व अन्य सम्मानित नागरिकगण को पंच प्रण की शपथ दिलायी। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर के गाॅधी उद्यान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री सुभाष यादव सहित अन्य अधिकारी व कलेक्ट्रेट के कार्मिकगण ने भी गाॅधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के गाॅधी उद्यान में पौध रोपण भी किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर मे बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत स्माइल बैलून छोड़ते हुए बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, देश को प्रगति के पथ पर लाओ, का संदेश भी दिया, इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्रा द्वारा नवजात शिशुओं की माताओं को बेबी किट, टावेल, मिष्ठान का वितरण किया।

इस दौरान नवजात बालिकाओं के नाम से वृक्ष लगाये जाने हेतु एक पौधा भी वितरण एवं बेटियों के संरक्षण हेतु दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग करते हुए बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का शपथ भी लिया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधाशु शेखर शर्मा ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत जनपद में चलाये जा रहे वृहद कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *