लगातार 53वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन 

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

लगातार 53वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन 

– श्रीराम कथा सुनने को उमड़ रही भक्तों को भीड़

– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 53वें दिन शुक्रवार को रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी गई। वहीं श्रीराम कथा सुनने को भक्तगणों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें शारदा देवी, अर्चना पौर, सीता अग्रवाल, करुणा सिंह, चिंता मौर्य, बिमला देवी, कृष्णावती, रामा देवी, उर्मिला, किरण मोदनवाल,रेवती तिवारी,रामसेवक, सुभारम महाराज, जयराम महाराज आदि शामिल रहे। वहीं व्यास मंच का पूजन काली देवी, रामा देवी, उज्जैन से पधारे केवलानंद जी महाराज,मुन्ना दास महाराज, हीरा,सविता देवी, अनीता केशरी, किरण मोदनवाल,शशि देवी, रेणु गुप्ता, संगीता, परमेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, कृष्णावती देवी,प्रभा देवी, माधुरी देवी, विमला देवी आदि शामिल रही। सभी भक्तगणों ने वृंदावन से पधारे परमहंस ललित जी महाराज की आरती, पूजन किया। ललित जी महाराज ने श्री राम कथा सुनाया, जिसका भक्तगणों ने रसपान किया। भिखारी बनाने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षक सुशीला पाठक ,अध्यक्ष किरण मोदनवाल के नेतृत्व में 30 अगस्त को असहाय लोगों को मच्छरदानी वितरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *