थाना कप्तानगंज पर आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2017 से 2022 तक कुल 219 मुकदमो में बरामद देशी व कच्ची शराब आदि कुल 4000 लीटर (कुल कीमत लगभग 02.5 लाख रुपये) को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में नष्ट किया गया-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

उत्तर प्रदेश कुशीनगर 
सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया  कुन्दन सिंह के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज द्वारा थाना कप्तानगंज पर वर्ष 2017 से 2022 तक कुल 219 मुकदमो में 4000 लीटर बरामद अवैध शराब को नष्ट कराने का आदेश प्राप्त किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 26.08.2023 को  क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह , तहसीलदार कप्तानगंज  कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, प्र0नि0 विनय कुमार सिंह, व0उ0नि0  सुर्यभान यादव, उ0नि0 विनोद कुमार, हे0मो0 श्री सुरेन्द्रनाथ राय मय टीम व चेयरमैन कप्तानगंज प्रतिनिधि श्री विजय खेतान व पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज  राधेश्याम पासवान की उपस्थिति में थाना परिसर में गढ्ढा खुदवा कर माल को जे0सी0बी0 के माध्यम से कुल 219 मुकदमे में कुल 4000 लीटर अवैध शराब (देशी,कच्ची इत्यादि) को गढ्डे में डलवाकर ऊपर से मिट्टी डालकर नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये कुल माल 219 मुकदमा तथा 4000 ली0 शराब कुल कीमत लगभग 02.5 लाख रुपये है।

जिनके उपस्थिति में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में अवैध शराब नष्ट किया गया-
1.  क्षेत्राधिकारी कसया जनपद कुशीनगर  कुन्दन सिंह
2. तहसीलदार कप्तानगंज  जनपद कुशीनगर कृष्ण गोपाल त्रिपाठी
3.  विनय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
4. व0उ0नि0  सूर्यभान यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
5. उ0नि0  अभय राय थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
6. उ0नि0  शैलेश यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
7. उ0नि0  रविकान्त कुमार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
8. हे0मो0  सुरेन्द्र राय थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
09. चेयरमैन प्रतिनिधि  विजय खेतान कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
10. श्री राधेश्याम पासवान पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *