मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए भाजपा की ओर से एक सितंबर से चलाए जाने वाले वोटर चेतना अभियान को लेकर सभी मंडलों में शनिवार को बैठक हुई

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

देवरिया। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए भाजपा की ओर से एक सितंबर से चलाए जाने वाले वोटर चेतना अभियान को लेकर सभी मंडलों में शनिवार को बैठक हुई। इसमें मंडल पदाधिकारियों के साथ शक्ति केंद्रों के संयोजकों और प्रभारी उपस्थित रहे। देवरिया नगर मंडल की बैठक गरुलपार मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिला महामंत्री भाजपा श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण पार्टी वोटर चेतना अभियान के रूप में काम करेगी। इसमें मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगने की जरूरत है, क्योंकि चुनाव में मतदाता की ही भूमिका होती है,अगर हम हर बूथ पर 100 नए मतदाता बनाने में सफल हो गए तो ये मानकर चलें कि हम लोकसभा 2024 का चुनाव अभी जीत गए। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पांडेय तथा संचालन नगर महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, दिनेश गुप्ता, गोविंद मणि, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *