kushinagar – भगवानपुर टोला के एक ही गांव की दो किशोरियां गंडक नहर में कूदीं, लापता

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
प्रवीण शाही 

कुशीनगर/तमकुहीरोड। एक ही गांव की दो हमउम्र किशोरियां रविवार सुबह करीब 11 बजे सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोला के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से छलांग लगा दी। उन्हें खोजने के लिए पांच गोताखोर लगाए गए, लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में तमकुहीराज के एसडीएम ने एसडीआरएफ की टीम लगवाई, मगर देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका।

बताते हैं कि दिन में करीब 11 बजे दो किशोरियां नहर के पुल पर पहुंचीं। दोनों ने अपनी चप्पलें फर्श पर और दुपट्टा पुल की रेलिंग पर रख दिया। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में कूद गईं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। जानकारी पुलिस को मिली तो नहर में लापता किशोरियों की खोजबीन की जाने लगी।

पुलिस के अनुसार, नहर में कूदी एक किशोरी का नाम रानी उर्फ सब्बू (17) है, जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव के सदीक मियां की पुत्री है। दूसरी किशोरी का नाम भी रानी है। वह भी इसी गांव के उमेश ठाकुर की पुत्री है। दोनों हमउम्र हैं।

तरयासुजान के थाना अध्यक्ष अमित शर्मा और सेवरही के थाना अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों के पिता सुबह थाने में आए थे। गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन किशोरियों के नहर में कूदने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किशोरियां नहर में कूदी हैं या नहीं। जिन महिलाओं ने उन्हें कूदते देखने की बात कही, वे मिल नहीं रही हैं। घटनास्थल पर मिलीं चप्पलें और दुपट्टे से उनके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *