सफल समाचार
सुनीता राय
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर पॉड होटल बनाने के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। वहां स्थित भवन को पॉड होटल के अनुरूप बदला जाएगा। इसके नवीनीकर, संचालन एवं मेंटेनेंस की संपूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी।ण
मुंबई की तर्ज पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर पॉड होटल (छोटे-छोटे केबिन) बनाया जाएगा। यहां पहले से बने एक प्लॉजा के कमरों को ही एक बेड वाले केबिन में परिवर्तित किया जाएगा। यात्रियों को घंटे के हिसाब से इसे आवंटित किया जाएगा। इसी साल यह सुविधा शुरू हो जाने की उम्मीद है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर पॉड होटल बनाने के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। वहां स्थित भवन को पॉड होटल के अनुरूप बदला जाएगा। इसके नवीनीकरण, संचालन एवं मेंटेनेंस की संपूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी।
इन समस्याओं से उबरने के लिए मुंबई की तर्ज पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी पॉड होटल बनवाने का निर्णय लिया गया है। इस होटल के कमरे एक बेड के साइज वाले होते हैं। कम किराया और घंटे के हिसाब से आवंटन के चलते रेल यात्रियों को कम खर्च में सहजता से उपलब्ध हो जाता है।