58वें दिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ समापन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

58वें दिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ समापन

– आचार्य समेत कई लोगों को किया गया सम्मानित

– शिव शक्ति महिला मंडल ने जरूरतमंदों के बीच बांटा मच्छरदानी

– भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा था कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम का बुधवार को 58वें दिन समापन हो गया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी वितरित की गई। इसके अलावा आचार्य समेत कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आचार्य राधेकृष्ण तिवारी जी ने सबसे पहले रुद्राभिषेक पूजन कराया। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई।

इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की वरिष्ठ संरक्षक सुशीला पाठक, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य के द्वारा भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उत्तराधिकारी कृष्णावती मौर्य का सम्मान किया गया। आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी महाराज , हीरा सिंह, कालो देवी, रेवती तिवारी जी महाराज, रामा देवी, वरिष्ठ अधिवक्ता/ पत्रकार राजेश पाठक जी का अंगवस्त्र देकर शिव शक्ति महिला मंडल, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान गरीब असहाय, जरूरतमंदों, साधु संतों को मच्छरदानी वितरित की गई। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, परमानंद महाराज, मनोज केसरी, रामवृक्ष महाराज, शुभ राम जी महाराज, प्रहलाद जी महाराज, प्रभु जी महाराज, मुन्ना दास जी महाराज, राजेंद्र दास जी महाराज, रामसेवक जी महाराज समेत तमाम संत उपस्थित रहे। भिखारी बाबा ने बताया कि 4 जुलाई से शुरू हुए रुद्राभिषेक कार्यक्रम का 58वे दिन समापन हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता मौर्य, विमला देवी, मुनीब जी, दुलारे जी महाराज, नंद जी महाराज भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *