सफल समाचार
आकाश राय
नैनी स्थित सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौघोगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) के कुलपति डॉ. आरबी लाल बीते तीन चार दिनों से संक्रमण से ग्रसित हैं। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर उन्हें नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार अधिक व सांस लेने की दिक्कत होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। यहां उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मनी लॉड्रिंग,धर्म परिवर्तन सहित कई गंभीर मामले में आरोपी शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरबी लाल की स्थित में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुलपति के बारे में शुआट्स प्रशासन ने बताया कि उनकी स्थिति अब सामान्य है।
बता दें कि नैनी स्थित सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौघोगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) के कुलपति डॉ. आरबी लाल बीते तीन चार दिनों से संक्रमण से ग्रसित हैं। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर उन्हें नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार अधिक व सांस लेने की दिक्कत होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। यहां उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुआट्स पीआरओ रमाकांत दुबे ने बताया कि बीते तीन चार दिन से उन्हें जुकाम था। बृहस्पतिवार को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण नाजरेथ में ले जाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें दो तीन दिन तक भर्ती कराने की बात कही थी। कुलपति होने के कारण अस्पताल में देखने वालों की भीड़ ज्यादा हो रही थी। चिकित्सकों ने बताया कि एलर्जी से समस्या और बढ़ जाएगी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से अपोलाे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है।