बिहार सीमा में धान के खेत में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सीमावर्ती गांवों में सनसनी फैल गई

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

खड्डा। जनपद से सटे बिहार सीमा में धान के खेत में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सीमावर्ती गांवों में सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। खड्डा थाना क्षेत्र से सटे बिहार के नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के सरेह में लोग शाम को कृषि कार्य से खेत में गए थे। महिला का शव देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हो गए।

महिला के सिर को मिट्टी से दबाया गया था। गले में पीली धातु का आभूषण भी था। मुंह व नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर मौजूद कपड़े अस्त-व्यस्त थे। लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला के साथ शारीरिक शोषण तो न किया गया है। सूचना पर नौरंगिया थाने की पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहां भेज दिया। नौरंगिया के थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला की पहचान सहित अन्य प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *