विद्यालयीय नेहरू हॉकी 14 व 17 वर्षीय बालक और बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय नेहरू हॉकी 14 व 17 वर्षीय बालक और बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया। इसमें 14 वर्षीय बालक की गोरखपुर के मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया तथा 17 वर्षीय बालक में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया तथा ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज भलुअनी व देवरिया की बालिका टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता में गोरखपुर के मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें राजकीय इंटर कालेज देवरिया की टीम 3-2 से विजेता हुई। गुरु चौरसिया, समर सिंह व रोहित सैनी ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं इस्लामिया इंटर कॉलेज गोरखपुर की तरफ से रेहान अमीन व जफर ने एक-एक गोल किया। जबकि 17 वर्षीय बालक महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया की टीम एवं 17 वर्षीय बालिका ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज देवरिया की टीम को वाक ओवर के साथ विजयी घोषित किया गया।

विद्यालय निरीक्षक, शिवानंद नायक एवं शिवेंद्र तिवारी ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामना दी। निर्णायक के रूप में गौरव त्रिपाठी एवं ऐतेशाम सिद्दीकी रहे। विजेता टीम 12 सितंबर को झांसी में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस दौरान एनआईएस हाकी प्रशिक्षक मनोज कुमार कुशवाहा, संदीप कुमार, विजय मौर्य, ऋषभ नाथ त्रिपाठी, जफर महफूज आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *