तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे का पुतला फूंक भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार विश्वजीत राय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे का पुतला फूंक भाजपा युवा मोर्चा ने जताया विरोध

फाजिलनगर-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को फाजिलनगर कस्बे में भाजपा  युवा मोर्चा के नेता दिव्यांशु शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब हैं कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन ने बीते दिनों सनातन धर्म की तुलना मलेरिया बिमारी से किया था। और कहा था कि सनातन धर्म को मलेरिया जैसे बिमारी के तरह ही खत्म कर देना चाहिए। इस बयान की चहुंओर विरोध व निंदा किया जा रहा हैं। इसी बयान के विरोध में फाजिलनगर कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंक कर विरोध जताया हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता दिव्यांशु शाही ने कहा कि स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं हैं इसलिए वह ऐसा बयान दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म पर बयान देकर हिन्दुओं के आस्था पर चोट पहुंचाया हैं। जिसका जवाब इनको जरुर मिलेगा। इस अवसर पर छात्र नेता शौर्य सिंह संदीप मधेशियाँ राजकुमार गुप्ता शिवांक बरनवाल आदित्य सिंह प्रिंस सिंह नीरज द्विवेदी प्रिंस मिश्रा अमित सिंह सागर सिंह राणा मृत्युंजय सिंह श्वेत सिंह आदि लोंग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *