थाना रामकोला पुलिस द्वारा वध हेतु ले जायी जा रही 06 राशि गोवंश के साथ 03 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में गोवंशो की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक रामकोला अखिलेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्तों को वध हेतु ले जायी जा रही 06 राशि गो वंश के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 357/23 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 357/23 धारा 3/5ए/8 गो0नि0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता अधि0

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. दिलीप पटेल पुत्र लालचन्द पटेल निवासी जुडावन छपरा थाना कसया जनपद कुशीनगर हाल मुकाम बभनौली थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
2. रामबिलास पुत्र मोतीचन्द निवासी ग्राम बभनौली थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
06 राशि गो वंश

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक  अखिलेश कुमार सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0  मनोज वर्मा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
3. का0 रोशन त्रिपाठी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
4. का0 मुकेश यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *