चौरीचौरा:- पुलिस ने बेटी के पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

सफल समाचार 
सुनीता राय 

चौरीचौरा (गोरखपुर)। क्षेत्र के बघाड़ महदेवा निवासी छेदी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बेटी के पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। छेदी सिंह ने बताया कि बेटी कंचन सिंह की शादी बीते 20 मई को देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र स्थित मुंडेरा बुजुर्ग निवासी सुधीर सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग की जाने लगी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सुधीर सिंह, ससुर सुभाष सिंह, जेठ राजकुमार, जेठानी अनीता सिंह, जेठ संदीप सिंह, देवर सुजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *