दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार, पति फरार

कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार

डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी रामकोला। रामकोला पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बड़हरा बाबू गांव के जमुनीपट्टी में 17 सितंबर को दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया गया था।
जटहां बाजार की गमली देवी पत्नी परमानंद कुशवाहा ने रामकोला थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उनकी बेटी मोनिका की शादी 17 सितंबर 2022 को बड़हरा बाबू गांव के जमुनीपट्टी निवासी हरिनंद कुशवाहा से की थी। शादी में उनके द्वारा मांगे गए दहेज के अलावा साढ़े तीन लाख रुपये का सामान भी दिया था। उसके बावजूद मोनिका के ससुरालवाले पल्सर बाइक दहेज में मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित और मारते पीटते थे। जो 17 सितंबर को शाम करीब 5:00 बजे मोनिका ने अपने भाई दीपक कुशवाहा के मोबाइल पर कॉल किया। उसने बताया कि उसके पति हरिनंद, ससुर राधेश्याम और साथ दहेज के लिए मारपीट रहे हैं। आप लोग आ जाइए। नहीं तो ये लोग मेरी हत्या कर देंगे। एक घंटे बाद हरिनंद ने पड़ोसी के मोबाइल से कॉल किया और बताया कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गई है। हम उसके घर पहुंचे तो मोनिका की लाश पड़ी मिली। पति हरिनंद, ससुर राधेश्याम और सास अशरफी देवी ने दहेज के लिए मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। ऐसा आरोप उन्होंने तहरीर में लगाया था। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *