जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश देवरिया

शेर मुहम्मद
सफल समाचार

देवरिया। हेतिमपुर कुंवर टोला में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर कुंवर टोला निवासी अरविंद गिरी और दिलीप सिंह दोनों दोस्त हैं।

छह अक्तूबर को किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट हो गई। अरविंद गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दिलीप सिंह पर जानलेवा हमला सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर बुधवार को उसे हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *