शेर मुहम्मद
सफल समाचार
देवरिया। नगर व देवरिया सदर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में 13 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए हैं। सभी को प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन अनुपस्थित कर दिया गया है। इनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही इन्हें नोटिस भी देने की विभागीय तैयारी है।
नगर क्षेत्र व देवरिया सदर के बीईओ विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद प्राथमिक विद्यालय में सुबह 9:10 बजे पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राबिया अंसारी, शिक्षामित्र मोनिका तिवारी, प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र में प्रवीण कुमार तिवारी, शिक्षामित्र, प्रीति मल्ल व निकहत फिरदौस गायब मिलीं। इसके बाद वह महारानी लक्ष्मीबाई कंपोजिट विद्यालय सब्जी मंडी में गए जहां शिक्षामित्र प्रतिभा बर्नवाल व सुनीता राव, स्वामी विवेकानंद कंपोजिट विद्यालय में अनुदेशक राहुल सिंह अनुदेशक, शिक्षामित्र सुमन वर्मा, अनुचर शैलेश कुमार, अनुदेशक रश्मि तिवारी, प्राथमिक विद्यालय धमऊर परशुराम में प्रधानाध्यापक शालिनी तिवारी, सहायक अध्यापक अंजली यादव अनुपस्थित पाई गईं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित शिक्षकों का एक दिन का वेतन व मानदेय काटा जाएगा, साथ ही इन्हें अनुपस्थित रहने पर नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। औचक निरीक्षण आगे भी चलता रहेगा।