विश्वजीत राय
सफल समाचार
उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार का दंड अधिरोपित कर वसूली का दिया निर्देश।
विकास खण्ड तमकुहीराज के न्याय पंचायत रजवटिया के ग्राम बभनौली के तत्कालीन सचिव सुनील सिंह पर लगा जुर्माना।
आरटीआई कार्यकर्ता प्रदीप सिंह ने अधिरोपित करवाया 25 हजार का अर्थदंड और वसूली का भी निर्गत करवाया आदेश।
सम्बंधित प्रकरण में जुर्माना माफ का अब नही है कोई गुंजाइश।संबंधित सचिव के तनख्वाह से तीन मासिक किश्तों में कटेगा जुर्माना।
वर्ष 2020 में अधिरोपित अर्थ दंड को विभागीय मिलीभगत से रोके जाने के बावजूद अपीलकर्ता ने दंड को वसूली हेतु आदेश निर्गत करवाया।