थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार

दिनांक-28.11.2023 को जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.11.2023 को थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मु0नं0 3722/2020 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी विक्रान्त पुत्र मंगल राजभर साकिन कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0नं0 3722/2020 धारा 323/504/506 भा0द0वि0

गिरफ्तार वारण्टी-
1. विक्रान्त पुत्र मंगल राजभर साकिन कोहरवलिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. व0उ0नि0 श्री रामचन्द्र यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
2. का0 अमित यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर
3. का0 आशीष कुमार गुप्ता थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर फ्राड से पीड़ित आम जन मानस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण अभियान के तहत साइबर सेल कुशीनगर द्वारा कुल रु0 1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में कराये गये वापस।

साइबर फ्राड से पीड़ित के खाते में ऑनालाइन रुपया रिफण्ड कराया गया, का नाम पता निम्न है-
नीरज कुमार पुत्र जयराम ग्राम रवानगी बजार, रामपुर बरहन थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर से कुल फ्राड हुए रु0- 1,80,000/- (खाते में वापस)

उक्त पीड़ित प्रार्थी अपने प्रार्थना पत्र के साथ श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत हुए थे। जिसमें पीड़ित को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दिये गये लिंक के आधार पर हैक कर लिए गये थे जिस सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में साइबर सेल कुशीनगर टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त पीड़ित के कुल रु0 1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) ऑनलाइन उनके खाते में वापस कराये गये जिस पर आज दिनांक 28/11/2023 को पीडित द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक व एक अन्य वारण्टी सहित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.11.2023 को मु0अ0सं0 126/23 धारा 498ए/304बी/328/323 भादवि 3/4 डी0पी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त अफजल पुत्र नूर आलम साकिन नौतन हर्दो खैरटिया टोला थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर व दिनांक 27.11.2023 को मु0नं0 1738/2020 धारा 147/323/504/506/325 भादवि0 से संबंधित वारण्टी उमेश मिश्रा पुत्र रामजीत मिश्रा साकिन गुरवलिय़ा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0नं0 1738/2020 धारा 147/323/504/506/325 भादवि0
2. मु0अ0सं0 126/23 धारा 498ए/304बी/328/323 भादवि 3/4 डी0पी0 एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. उमेश मिश्रा पुत्र रामजीत मिश्रा साकिन गुरवलिय़ा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर (वारण्टी)
2. अफजल पुत्र नूर आलम साकिन नौतन हर्दो खैरटिया टोला थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर (वांछित)

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री अनिल सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
2. व0उ0नि0 जीत बहादुर यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 विरेन्द्र यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
4. हे0का0 अखिलेश सिंह यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
5. का0 लक्ष्मण राम प्रजापति थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर

आपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना विशुनपुरा/एआरटीओ द्वारा दाखिल 25 वाहनों की नीलामी की गयी जिससे कुल 1,01,255/- रु0 (एक लाख एक हजार दो सौ पचपन रुपये) की आय प्राप्त हुई-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा आपरेशन क्लीन अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने मालखानों में लावारिस व मोटर अधिनियम के अन्तर्गत कई वर्षो से निरुद्ध वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व उपजिलाधिकारी तमकुहीराज के द्वारा निलामी की तिथि निर्धारण के क्रम में नायब तहसीलदार दुदही श्री आशीष गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में थाना विशुनपुरा के माल मुकदमाती से संबंधित 25 छोटे बड़े दाखिल माल निस्तारण अभियान में वाहनों की नीलामी प्रभारी निरीक्षक श्री रामसहाय चौहान 1.अपराध निरीक्षक श्री अवधेश उपाध्याय 2.उ0नि0 विनय सिंह 3.हे0मो0अशोक कुमार थाना विशुनपुरा की उपस्थिति में नीलामी की प्रकिया आज दिनांक 28.11.2023 को की गयी जिसमें कुल 1,01,255/-रु0 (एक लाख एक हजार दो सौ पचपन रुपये) की आय प्राप्त हुई।

नीलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण–
1. नायब तहसीलदार दुदही श्री आशीष गुप्ता
2. प्रभारी निरीक्षक श्री रामसहाय चौहान थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
2. अपराध निरीक्षक श्री अवधेश उपाध्याय थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
4. हे0मो0अशोक कुमार थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में वांछित एक महिला अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.11.2023 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 190/2023 धारा 306 भादवि0 में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 190/2023 धारा 306 भादवि

गिरफ्तार अभियुक्ता-
एक महिला अभियुक्ता

गिरफ्तार करने वाली टीम-
01. उ0नि0 उमेश कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
02. कां0 बबलू यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
03. म0आ0 निधि त्रिपाठी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक महिला अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.11.2023 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 325/23 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 325/23 धारा 498ए/304बी भादवि0 व ¾ डीपी एक्ट थाना तमकुहीराज कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्ता-
एक महिला अभियुक्ता

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्र0नि0 श्री अतुल कुमार थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 श्री विमलेश कुमार गुप्ता थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
3. उपनि0 श्री गौरव कुमार शुक्ला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
4. का0 अरविन्द कुमार थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
5. म0का0 सत्यभामा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर

जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही-
जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 47 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही एक नजर में =
1- मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही-सीज-00, ई-चालान- 04 वाहन
2- 107/116 में की गयी कार्यवाही-मु0-56, व्यक्ति-183
3- वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी-(05)
4- जनपद में कुल गिरफ्तारी–(कुल-52)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *