थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत बनकटा सोहसा नहर रोड के पास पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल व दो गिरफ्तार, पिकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही सात (07) राशि गोवंश व अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार

दिनांक-29.11.2023

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री संदीप वर्मा के नेतृत्व में गोवंश की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 29.11.2023 को सूचना मिली की कुछ व्यक्ति द्वारा पिकप से अवैध तरीके से गोवंशीय पशुओं को गोरखपुर से बिहार ले जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना रामकोला, थाना कप्तानगंज व थाना हाटा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बनकटा सोहसा नहर रोड के पास गाढ़ाबन्दी कर चेकिंग की जा रही थी कि एक पिकप सामने से आते हुए दिखाई दी जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो बैरिकेडिंग तोड़ते हुए उसमें सवार लोगों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चलायी गयी जवाबी प्रतिरक्षा में अभियुक्त 1. रूस्तम शाह पुत्र मोहम्मद राज देवान साकिन अहिरौली दुबौली टोला तकिया बाजार थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार, 2. लड्डन शाह पुत्र अफसर शाह साकिन रामपुर जीवधर थाना विशंभरपुर जिला गोपालगंज बिहार घायल हो गये जिनको गिरफ्तार कर लिया गया व मौके से 3. अब्दुल मन्नान शाह पुत्र वहरूद्दीन शाह साकिन अहिरौली दुबौली तकिया थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार, 4. नाजिम पुत्र सफीउल्लाह ग्राम पिपरा कनक बोधा टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया एवं पिकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 07 राशि गोवंश बरामद मिले व अभियुक्त के पास से दो अदद तमन्चा 315 बोर व दो अदद फायर शुदा खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 477/2023 धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गो0नि0अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 477/2023 धारा 307 भादवि0 व 3/5ए/8 गो0नि0अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रूस्तम शाह पुत्र मोहम्मद राजदेवान साकिन अहिरौली दुबौली टोला तकिया थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार (घायल)
2. लड्डन शाह पुत्र अफसर शाह साकिन रामपुर जीवधर थाना विशंभरपुर जिला गोपालगंज बिहार (घायल)
3. अब्दुल मन्नान शाह पुत्र वहरूद्दीन शाह सा0 अहिरौली दुबौली तकिया थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार (गिरफ्तार)
4. नाजिम पुत्र सफीउल्लाह ग्रा0 पिपरा कनक बोधा टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर (गिरफ्तार)

अभियुक्त रुस्तम शाह का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0-449/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर
2. मु0अ0सं0-549/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर

अभियुक्त लड्डन शाह का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-368/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कसया जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0सं0-455/2018 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. मु0अ0सं0-367/2019 धारा 307 भादवि व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना कसया जनपद कुशीनगर

अभियुक्त नाजिम का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-593/2020 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 थाना झगहा जनपद गोरखपुर

बरामदगी का विवरणः-
01. 07 राशि गोवंश
02. एक अदद पिकप वाहन सं0 यू0पी0 52 ए0टी0 9206
03. दो अदद तमंचा 315, दो अदद फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
4. जामातलाशी से प्राप्त चार अदद कीपैड छोटा मोबाईल व एक अदद एन्ड्रायड मोबाईल सेट व 1800 रूपये नगद

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
01. प्र0नि0 श्री राजू सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
02. प्रभारी निरीक्षक श्री राजप्रकाश सिंह थाना हाटा जनपद कुशीनगर
03. थानाध्यक्ष श्री राजकुमार बरवार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
04. उ0नि0 अनिल शर्मा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
05. हे0का0 अमित सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
06. का0 जय हिन्द यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
07. का0 शिवबदन यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
08. हे0का0 सचिन कुमार थाना हाटा जनपद कुशीनगर
09. का0 गिरीश कुमार थाना हाटा जनपद कुशीनगर
10. का0 सतीश चन्द्र थाना हाटा जनपद कुशीनगर
11. का0 रमेश पाल थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
12. का0 रितेश चौधरी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *