चोपन पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद 

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

चोपन पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद 

 गुरमा,सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण थाना चोपन पुलिस द्वारा सोमवार के दिन प्रातः 06.30 बजे रेलवे अण्डर पास मारकुण्डी से अभियुक्त चन्द्रशेखर पाण्डेय उम्र लगभग 45 बर्ष पुत्र अमरेश चन्द पाण्डेय निवासी पटवध टोला वसकटवा थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर कब्जे से एक सफेद झोले में कुल 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 227/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विश्वनाथ प्रताप सिंह,उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी गुरमा के अलावा हे0का0 विनय कुमार चौकी गुरमा,का0 आनन्द गौतम चौकी गुरमा,थाना चोपन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *