लक्ष्मण/रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार 2022-23 हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार

जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के पात्र खिलाड़ियों को अवगत कराया है कि सामान्य एवं दिव्यांगजन खिलाड़ियों के लिए भी लक्ष्मण/रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार हेतु वर्ष 2022-23 के लिए (सामान्य वर्ग तथा वेटरन वर्ग खिलाड़ियों के लिए) लक्ष्मण/रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।

क्रीड़ा अधिकारी ने पात्रता के सम्बन्ध में बताया कि पुरूष/महिला खिलाड़ियों के नाम के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी की उपलब्धि के विवरण के सापेक्ष खेल प्रमाण-पत्रों की प्रमाणित छाया प्रतियाँ संलग्न करते हुए दिनांक 18.12.2023 तक इस कार्यालय को उपलब्ध करा दें। खिलाड़ी को उ0प्र0 का वास्तविक मूल निवासी होना चाहिए। खिलाड़ी कम से कम लगातार 03 बार प्रदेशीय सीनियर टीम का सदस्य रहा हो और राष्ट्रीय खेल/राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लिया हो और साथ ही उस वर्ष में जिसके लिए पुरस्कृत किये जाने की सिफारिश की जाती है, उस वर्ष में उसके द्वारा पदक अर्जित किया गया हो।

यदि कोई खिलाड़़ी राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया हो तथा अन्तर्राट्रीय प्रतियोगिताओं यथा-ओलम्पिक गेम्स, विश्व चैम्पियनशिप/विश्व कम (04 वर्ष के अन्तराल में आयोजित होने पर) एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन चैम्पियनशिप एवं काॅमनवेल्थ चैम्पियनशिप सैफ गेम्स में प्रतिभाग करता है, तो उसे भी पात्र माना जायेगा। खिलाड़ी को अपने आवेदन के साथ शपथ-पत्र देना होगा कि वह कभी किसी प्रतियोगिता व खेल आयोजन में मादक पदार्थो के सेवन में भागीदार नहीं रहा है।आवेदनकर्ता यह भी शपथ प्रस्तुत करेंगे कि वह मा0 न्यायालय द्वारा किसी वाद में दोषी नही पाया गया है।
उक्त पात्रता रखने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा पुरूष खिलाड़ी को लक्ष्मण पुरस्कार एवं महिला खिलाड़ी को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में सम्मिलित 31 खेलों (तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, कैनाइंग एण्ड केयाकिंग, साइकिलिंग, घुडसवारी, तलवारबाजी, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैण्डबाल, हाॅकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो रोइंग, शूटिंग, टेबुल टेनिस, लानटेनिस, वालीवाल, भारोत्तोलन/वेस्टाफिजिक, कुश्ती, ताइक्वान्डो, याचिंग, गोल्फ, क्रिकेट, साफ्ट टेनिस, कराटे, वुशू) में पुरूष/महिला खिलाड़ी को लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। एक व्यक्ति को एक ही बार पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कार मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। सरकार किसी भी व्यक्ति का नाम पुरस्कृत स्पोर्ट्समैन की सूची से निरस्त कर सकती है और उस दिशा में ऐसे व्यक्ति से उसको दी गई प्रतिमा तथा वर्तिलेख को वापस करने की अपेक्षा की जायेगी। इस प्रकार निरस्तता अन्तिम होगी और उसके विरूद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप/राष्ट्रीय गेम्स में मात्र प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार हेतु पात्र नहीं माना जायेगा।
लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के वेटरन वर्ग के आवेदनकर्ता हेतु निर्धारित आयु सीमा 40 वर्ष है। वेटरन वर्ग में जिस वर्ष के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष 01 अप्रैल को खिलाड़ी की आयु 40 वर्ष या उससे अधिक होने पर पात्रता मान्य होगी। वेटरन वर्ग में उपरोक्त निर्धारित खेलों में से किन्ही दो खेलों के ऐसे वृद्ध (वेटरन) महिला/पुरूष खिलाड़ी को लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है, जिसके द्वारा सम्बन्धित खेल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप/अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए प्रदेश एवं देश को गौरव बढ़ाया गया हो।

लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हेतु अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय खेल एवं राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिताओं हेतु अंकों का निर्धारण भी किया जाएगा।
राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी को अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को वरीयता प्रदान की जायेगी।
लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हेतु उपलब्धि के आधार पर खिलाड़ियों को अंक उपरोक्तानुसार अनुमन्य किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ अंकों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
उपरोक्त आवेदन-पत्र के साथ खिलाड़ियों की नवीनतम दो फोटो एवं उनके खेल प्रमाण-पत्रों की सम्बन्धित खेल संघ द्वारा प्रमाणित प्रतियों को संस्तुति सहित उपलब्ध कराया जाना नितान्त आवश्यक है। अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संलग्न विवरण के सम्बन्ध में प्रमाण-पत्र संलग्न करें कि सम्बन्धित प्रतियोगिता मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता है। जनपद कुशीनगर के खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र दो-दो प्रतियों में निर्धारित तिथि तक जमा कर दें। उक्त तिथि उपरान्त प्राप्त होने वाले एवं अपूर्ण आवेदन-पत्रों पर कोई विचार नही किया जायेगा।
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *