सफल सामाचार
विश्वजीत राय कुशीनगर
थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा दो अदद पिकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 09 राशि गोवंश के साथ दो पशुतस्करों को किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंश की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 12.12.2023 को थाना पटहेरवा पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बघौच मोड़ NH-28 फाजिलनगर के पास से 02 अदद पिकप बोलेरो सफेद रंग रजि0 नं0 क्रमशः UP52AT9602 व BR28L8883 से तस्करी कर क्रूरता पूर्वक लादकर वध हेतु बिहार राज्य ले जायी जा रही 09 राशि गोवंश के साथ दो अभियुक्तों 01. अवधेश कुशवाहा पुत्र गंगा कुशवाहा निवासी कोईलसवा बई टोला थाना बघौच घाट जनपद देवरिया, 02. मनोज कुमार यादव पुत्र स्व0 सुनेसर यादव निवासी मठिया सहदुल्लेपुर थाना गोपालगंज जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 322/2023 धारा 3/5A,5B/8 गोवंध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 047/2023 धारा 3/5A,5B/8 गोवंध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अवधेश कुशवाहा पुत्र गंगा कुशवाहा निवासी कोईलसवा बई टोला थाना बघौच घाट जनपद देवरिया
2- मनोज कुमार यादव पुत्र स्व0 सुनेसर यादव निवासी मठिया सहदुल्लेपुर थाना गोपालगंज जनपद गोपालगंज बिहार
बरामदगी का विवरण-
01. दो अदद पीकप बोलेरो सफेद रंग रजि0 नं0 क्रमशः UP 52 AT 9602 व BR 28L 8883
02. 09 राशि गोवंश
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 श्री सभाजीत सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. का0 सोहित कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. का0 अर्जून खरवार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5. का0 जगदीश प्रजापति थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
6. का0 अऱविन्द यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर