विश्वजीत राय
सफल समाचार
उजारनाथ। पटहेरवा के अमरवा बुजुर्ग की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
पीड़ित कांति देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि घटना के दिन वे झोपड़ी का निर्माण कार्य कर रहीं थी। इस दौरान गांव के चार लोग अपशब्द बोलते हुए मारने-पीटने लगे। गांव के लोगों ने बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपित जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटे हैं।