गौशाला में अग्रसेन परिवार ने किया कंबल का वितरण 

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

गौशाला में अग्रसेन परिवार ने किया कंबल का वितरण 

सोनभद्र। अग्रसेन परिवार द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में गौवंश हेतु कम्बल का वितरण किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन परिवार के संयोजक धर्मराज जैन ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता कहा गया है। गाय का महत्व विज्ञान ने भी माना है और वैज्ञानिकों ने भी गाय के दूध को अमृत तुल्य माना है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा नारायण सेवा के समान है। सनातन धर्म में गौ को माता का दर्जा दिया गया है।आगे कहा कि गौ माता के स्पर्श मात्र से संकटो का निवारण होता है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति को गौ माता की सेवा करनी चाहिए। कहा कि इस अवसर पर रोशनी अग्रवाल, चित्रा जालान, उषा जैन, अंजू सांवरिया, राजकुमार जालान, राजकुमार अग्रवाल, धर्मराज जैन, अमित जैन, शैलू अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, संजय जैन, नट्टू जालान, पंकज कनोडिया, प्रिंस जैन, विनोद जालान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *