प्रवीण शाही
सफल समाचार
राजाराम : सांसद रमापति राम त्रिपाठी।
– स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पंचम पुण्यतिथि
– स्वतंत्रता सेनानियों को हृदय में बसाए रखना हमारा कर्तव्य व दायित्व : विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा।
-सम्मानित हुए विशिष्टजन, जरूरमदो में बांटा कंबल।
जनपद कुशीनगर के तमकुही विकास खंड के ग्राम श्रीरामपट्टी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राजाराम लाल श्रीवास्तव की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों के अनुसरण को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया। मुख्य अतिथि सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम लाल श्रीवास्तव बार बार व निर्भीक होकर अंग्रेजों से लोहा लेने के लिये जाने जाते रहे। अंग्रेजों को उनकी तलाश रहती थी। वह महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित रहे। ऐसे सेनानियों की हिम्मत ने हमें आजादी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की बदौलत ही हम आज आजाद फिजा में जीवन यापन कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि इस देश का एक नागरिक होने के कारण हमारा यह परम कर्तव्य हो जाता है कि हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को हृदय में बसाए रखें जिन्होंने तमाम कष्ट सहकर भारत को आजाद कराया। बसपा नेता मु. इलियास अंसारी ने कहा कि स्व. श्रीवास्तव का एक मात्र उद्देश्य देश को आजादी दिलाना था। कहा कि इस देश के नागरिक होने के कारण हमारा यह कर्तव्य हो जाता है कि हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी जानें जो गुमनामी में रहते हुए देश सेवा का अपना काम करते रहे।
सभा को विशुनपुरा के ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ल, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश चमन, राजेंद्र यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा, डा. कन्हैया शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, सत्यम शुक्ल आदि ने स्व. श्रीवास्तव का संस्मरण साझा किया। इसके पूर्व स्व. राजाराम लाल श्रीवास्तव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। बिहार प्रांत के गोपालगंज से आए कलाकार अजय तिवारी ने सहयोगियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विपिन लाल श्रीवास्तव ने स्वागत किया। संचालन शिक्षक व कवि मनंजय तिवारी ने किया। आयोजक व पुत्रगण अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश लाल श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव व मनोज श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान रामसखी देवी, दिनेश लाल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, निर्मला देवी, मंजू देवी, रीना श्रीवास्तव, लक्ष्मी देवी, सक्षम, अक्षत, अनुभूति, अथर्व, देवेंद्र पांडेय, प्रभात लाल श्रीवास्तव, रामअवध ओझा, प्रमोद श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
–