अनपरा नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग भर्ती में हुआ बड़ा भ्रष्टाचार

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

अनपरा नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग भर्ती में हुआ बड़ा भ्रष्टाचार

नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने संगे संबंधी रिश्तेदारों को पहुंचाया लाभ 

अनपरा जन विकास मंच के संयोजक संजीव कुमार ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

 अनपरा सोनभद्र- अनपरा नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-2024 में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के भर्ती के लिए Newest Environment and Equipment Developer Private Limited कंपनी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गलत तरीके से अपने रिश्तेदार एवं सहयोगियों को भर्ती कर के बड़ा भ्रष्टाचार किया।यह आरोप अनपरा जन विकास मंच के संयोजक संजीव कुमार सिंह ने लगाया।उन्होंने अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत अनपरा (उ0प्र0) की नवनिर्मित नगर पंचायत एवं सबसे बड़ी नगर पंचायत है। वित्तीय वर्ष 2023 2024 में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के भर्ती के लिए निविदा निकाली गई। उसके पश्चात Newest Environment and Equipment Developer Private Limited कंपनी ने निविदा प्राप्त किया। निविदाकार द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदारों एवं करिबियों को कार्यालय सहायक कंप्यूटर आपरेटर, पम्प आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सफाई नायक इत्यादि पदों पर बड़ी संख्या में रखा गया है।निविदाकार द्वारा शासनादेश के तहत सेवायोजन पोर्टल पर पदों को प्रकाशित कर कंप्यूटर रेंडम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को नहीं करके Offline प्रक्रिया के तहत भर्ती करके नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कुछ सभासदों के रिश्तेदारों एवं करिबियों को भर्ती करके लाभ पहुंचाया गया है। इसके साथ अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया में आर्थिक लेन-देन की जन-चर्चा जोरों पर है। यह आरोप लगाते हुए उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *