बेरोजगारी से बदहाल हैं देश के युवा : मौर्य

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार कुशीनगर

बेरोजगारी से बदहाल हैं देश के युवा : मौर्य
पडरौना। कुशवाहा समाज के लोगों ने शुक्रवार को सुभाष चौक स्थित डाक बंगला परिसर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म दिन मनाया। इसमें एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा पीढ़ी बेरोजगारी का दंश झेलने पर विवश है।
सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर बड़े पैमाने नौकरी के अवसर भी समाप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने भविष्य के बारे में सोचें। भाजपा सरकार केवल नफरत की राजनीति करती है। नौकरी, रोजगार तो समाप्त हो ही रह है छोटे व्यापार और कारोबार भी समाप्ति की ओर हैं। भाजपा सरकार में केवल पूंजीपति ही मालामाल हैं। इस दौरान जनार्दन कुशवाहा, अजय कुशवाहा, उदय कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, शशि कुशवाहा, सुरजीत कुशवाहा, करन कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, विक्रमा यादव, रामेश्वर कुशवाहा, शाहिद लारी, हैदर अली राईनी, मनोज मानव, चंदेश्वर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *