सफल समाचार गणेश कुमार
विरोध प्रदर्शन कर अधिकार सत्याग्रह आन्दोलन
15 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी नामित संबंधित को सौपा
कलेक्ट्रेट परिसर में रथ यात्रा निकालकर पदाधिकारीयो ने जताया विरोध
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में मनरेगा मजदूर संघ बैनर तले संगठन पदाधिकारी ने बुधवार को रथ यात्रा के साथ अपनी 15 सूत्री मांगू को लेकर बुलंद की आवाज डीएम संबंधित ज्ञापन संबंधित बाबू को सौप कर की मांग।वही प्रदेश अध्यक्ष अजीमुदिन खा व प्रदीप प्रबोध मेठ का प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि
1- उन मनरेगा श्रमिको अथवा ग्रामीण बेरोजगारों के काम अथवा जाबकार्ड के आवेदन पत्र को रोजगार सेवक या ग्राम सचिव प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करें और पावती रशीद दे। वह भी दिनांक व हस्ताक्षर युक्त जिनका आवेदन मनरेगा मजदूर संघ के ग्रामसभा अध्यक्ष के द्वारा किया जाए।
2- मनरेगा अधिनियम के निर्देशानुसार समुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ग्राम सभाओं में मनरेगा निगरानी समित का गठन किया जाय। और उसका अध्यक्ष ग्राम सभा अध्यक्ष मनरेगा मजदूर संघ को बनाया जाए।
3- समुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ब्लाक स्तर पर मनरेगा चौकसी समित का गठन किया जाए। और उसका अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष मनरेगा मजदूर संघ को बनाया जाए।
4- जनपद स्तर पर मनरेगा जिला निगरानी समिति का गठन किया जाए। और उसका अध्यक्ष जिलाध्यक्ष मनरेगा मजदूर संघ को बनाया जाए।
5- श्रमिकों को सही तरीके से श्रम विभाग में पंजीकरण होकर संचालित योजनाओं में जनपद के श्रमिको का योजनाओं में आवेदन होकर सही तरीके से और समय से लाभ प्राप्त हो सके। इसके लिए जनपद स्तर पर श्रमिक पंजियन समिति का गठन किया जाए, और उसमें जिलाध्यक्ष मनरेगा मजदूर संघ को अध्यक्ष बनाया जाए।
6- अब तक मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा 90 दिन कार्य पूर्ण कर चुके श्रमिकों के एकत्र किए गए विवरण पत्र को श्रमप्रवर्तन अधिकारी रिसीव करके शीघ्र पंजीकरण रशीद श्रमिको को प्रदान करके पात्रता के अनुसार योजना में आवेदन करने का निर्देश दिया जाय।
7- अब तक मनरेगा में कार्य करने के इच्छुक ग्रामीण बेरोजगार और मनरेगा श्रमिकों का ग्राम सभा स्तर और विकाश खण्ड स्तर पर प्रस्तुत किए गए काम के मांग पत्र के अनुसार नियत समय के अन्तर्गत मस्टरोल निकाल कर कार्य प्रदान किया जाए। और इसकी सूचना सम्बन्धित कार्यदाई संस्था द्वारा लिखित रूप में मनरेगा मजदूर संघ को दिया जाए।
8- कार्य कर रहे श्रमिको को प्रथम दिन से ही कार्य स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल, स्वास्थ्य किट, छाया की व्यवस्था, मस्टरोल की छाया प्रति, तथा कार्य करने हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं जैसे तसला, फावड़ा आदि, मांग के अनुसार शिशु सदन की व्यवस्था किया जाय।
9- कार्य कर रहे श्रमिकों को साप्ताहिक मजदूरी उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाए।
10- कार्य कर रहे श्रमिकों को सिर्फ न्यूनतम मजदूरी ही ना दिया जाए। अपितु मनरेगा अधिनियम के अनुसार कार्य के आधार पर भी दिया जाए।
11- कार्य स्थल पर कार्य कर रहे मनरेगा श्रमिको के जाबकार्ड पर प्रतिदिन रोजगार सेवक के द्वारा मजदूरी और कार्य का अंकन किया जाए।
12- मनरेगा मजदूर संघ के सहयोग से प्रस्तुत किए गए श्रमिको के मांग पत्र के अनुसार उनके पूराने जाबकाडों का नवीनीकरण का कार्य नियत समय में पूरा किया जाए।
13- मनरेगा अधिनियम के निर्देशानुसार मनरेगा मजदूर संघ को क्रियान्वयन निकाय के रूप में नामित करते हुए, समाप्त हो रही नदियों के उदगम स्थल को खुदाई कराकर सरोवर के रूप में विकसित करने, तथा प्रारम्भ से विलय तक नदी की। पूरी खुदाई करा कराने, एवं नदी के दोनों तरफ खाली जमीनों पर स्थाई एवं फल दार वृक्ष लगाने, एवं उनके संरक्षण का कार्य सौंपा जाए।
14- मनरेगा महिला मेटों को सम्मान सहित ग्राम पंचायतों में उनके अधिकार दिये जायें।
15- उपरोक्त सभी मांगो को पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित विभाग को देकर मनरेगा मजदूर संघ को उस निर्देश की एक प्रति कब तक उपलब्ध करायी जाएगी इस संन्दर्भ में आनदोलन स्थल पर ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा लिखित रूप में सूचना दी जाए। मजदूर संघ अखिल भारत जय मनरेगा । इस दौरान जीतेन्द्र कुमार अध्यक्ष,जिला सचिव आनंद कुमार,जिला प्रभारी श्याम लाल, कोषा अध्यक्ष कंचन,व सभी ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।