भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में ओबरा नगर में स्थित केंद्रीय कार्यालय मनाया गया “गणतंत्र दिवस”

ओबरा –भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज दिनाँक 26/01/2024 दिन बृहस्पतिवार को अमृतकाल की बेला में भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान किया। तत्पश्चात् भाजपा अध्यक्ष ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए भाजपा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। और साथ ही साथ मुख्य वक्ताओं तोमर जी, विशाल गुप्ता एवं उमेश सिंह पटेल ने अपने क्रान्तिकारिओं द्वारा देश की आजादी में दिए गए बलिदान पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, 26 जनवरी 1950 में अपने देश का संविधान लागू हुआ, इस संविधान को बनाने में डॉ० भीम राव अंबेडकर जी के योगदान के विषयों पर प्रकाश डालते हुए अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्ग प्रशस्त किया। और अन्ततः भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने जयघोष करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं देव तुल्य नगर वासियों को मिष्ठान वितरण कराते हुए समारोह के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर सुनीता पाण्डेय, राम यश पाण्डेय, निलेश मिश्रा,पंकज गौतम,वीरेश सिंह, नित्यानंद दूबे, सावित्री देवी, राजेश्वर प्रसाद, शिव नाथ जायसवाल, सुशील कुशवाहा, दशरथ शुक्ला, विकाश सिंह,राज कुमार यादव , रत्नेश चौबे , विनोद तिवारी, बुद्धि नारायण जायसवाल हेमलता, अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के महामंत्री पवन कुमार मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *