सफल समाचार अजीत सिंह
नवचयनित लेखपालों का शारीरिक चिकित्सा जांच 1व 2 फरवरी 2024 को-अपर जिलाधिकारी
राबर्ट्सगंज – सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0),सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र के समस्त नवचयनित समस्त 85 लेखपालों को सूचित किया जाता है कि आपका शारीरिक चिकित्सकीय परीक्षण, जिला चिकित्सालय, लोढ़ी सोनभद्र में 01 फरवरी 2024 से 02 फरवरी 2024 के मध्य किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के साथ जिला चिकित्सालय, लोढ़ी सोनभद्र में 01 व 02 फरवरी,2024 के मध्य उपस्थित होकर अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराना सुनिश्चित करें।