कुशीनगर: बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल में लगी आग, मची अफरातफरी

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर

कुशीनगर: बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल में लगी आग, मची अफरातफरी

पडरौना। शहर में आबादी के बीच बंद पड़ी चीनी मिल में आग लगने से शुक्रवार को अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीएम और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। दो घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।

पडरौना चीनी मिल के चारों तरफ आबादी है। चीनी मिल कैंपस में खरपतवार उग गए है। इसकी निगरानी के लिए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर करीब 2 बजे चीनी मिल परिसर से आग की लपटें और धुंआ निकलने लगा। इससे आसपास के लोग घबड़ा गए। एसडीएम, कोतवाल और फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद एसडीएम ब्यास नारायण उमराव के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गेट का ताला खुलवाने के बाद फायर ब्रिगेड के दो वाहन अंदर दाखिल हुए। घास-फूस अधिक होने के कारण वाहन अंदर तक नहीं जा सके। लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि चीनी मिल के अंदर बगास रखा है। इसी में किसी ने आग लगा दी थी। यह आग चारों तरफ फैल गई। आग की लपटें उठने के बाद घटना की जानकारी हुई। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया रहता तो आग की चपेट में शहर के दर्जनों मकान आ गए होते। आगलगी की घटना से आसपास के घर वाले और दुकानदार परेशान नजर आए। एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड को भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। चीनी मिल की सुरक्षा के लिए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *