कुशीनगर: जूनियर एथलेटिक्स में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी गीता

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

प्रवीण शाही

सफल समाचार कुशीनगर

कुशीनगर: जूनियर एथलेटिक्स में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी गीता

तमकुही क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की गीता यादव का चयन 19वें राष्ट्रीय अंतरजिला जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ। वे 16 से 18 फरवरी तक गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

 

दो सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कुशीनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी। गीता सिविलियन विद्यालय सुल्तानपुर में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। इस प्रतियोगिता में चयन के लिए 20 से 22 जनवरी बीच ट्रायल हुआ था। पिछले वर्ष हुई जूनियर बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उन्होंने मंडल स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई थी।

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व एआरटीओ अजय त्रिपाठी, फाजिलनगर के चेयरमैन शत्रुमर्दन प्रताप शाही, जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला, आजाद अंसारी, मुन्ना प्रसाद यादव, हरेराम यादव, मनोज यादव, नथु यादव, गोधन यादव, हरिकेश यादव, रिंकू यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *