भारत नेपाल मैत्रीय महोत्सव का आयोजन सीमावर्ती जनपदों में मैत्री महोत्सव में दिखेगी भारत-नेपाल के सभ्यता संस्कृति की झलक

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर

भारत नेपाल मैत्रीय महोत्सव का आयोजन सीमावर्ती जनपदों में

मैत्री महोत्सव में दिखेगी भारत-नेपाल के सभ्यता संस्कृति की झलक

अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया की संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की तरफ से जिले में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 16 फरवरी को बुद्ध पी०जी० कॉलेज, कुशीनगर में किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन स्तर से जिला प्रशासन को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। मैत्री महोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने एवं देश प्रेम की भावना प्रवाहित करना है। शासन के निर्देश पर महोत्सव के आयोजन के लिए उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक साज-सज्जा एवं स्थानीय व्यवस्थाएं की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। दिशा सूचक पट्ट लगेगा। आवश्यकता अनुसार सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *