समाज के हर वर्ग को मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ -विनय 

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर

समाज के हर वर्ग को मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ -विनय

*डिजिटल क्रांति ने पूरी दुनिया को दी है एक नई दिशा-एन पी कुशवाहा*

*स्मार्टफोन पाकर खिल गए छात्र -छात्राओं के चेहरे

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम पडरौना नगर के श्रीमती बन्नी देवी डिग्री कॉलेज में संपन्न हुआ। स्मार्टफोन पाकर सभी छात्र -छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना के उपरांत मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। सभी आगंतु का विद्यालय के प्रधानाचार्य नवेंदु भूषण स्वागत अभिनंदन किया।

मोबाइल वितरण समारोह में अपने संबोधन के दौरान श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। सरकार योजनाओं के केंद्र में युवा, जवान,किसान,गरीब एवं महिलाएं प्रमुख रूप से हैं। आज का युवा डिजिटल क्रांति के माध्यम से सभी मूलभूत जानकारी से अपने को अपडेट रख रहा है। आज मोबाइल जीवन के लिए एक आवश्यक अंग बन गया है। इसके बेहतर उपयोग से हम अपनी पढ़ाई लिखाई को और बेहतर बना सकते हैं। साथ ही साथ अपनों से जुड़े रहने एवं प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे भारत को डिजिटल विनिमय के लिए प्रेरित करके लेनदेन को आसान बना देने का सपना भी हम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है, आतंकवाद में दम तोड़ दिया है, देश की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को हम आगे बढ़ा रहे हैं, दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बनने के साथ-साथ हम आगे तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए संकल्पित हैं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरा देश एक साथ मिलकर काम कर रहा है। आज भारत चांद पर अपने झंडा गाड़ चुका है। बेटियां और महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित है और उनको बराबर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

श्रीमती बन्नी देवी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक एवं इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एन पी कुशवाहा ने कहा कि संचार क्रांति ने दुनिया को एक नई दिशा दी है। इस क्रांति ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। आज मोबाइल हर व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता बन गया है। सकारात्मक उपयोग करने वालों के लिए यह अमृत है और नकारात्मक उपयोग करने वालों के लिए विष भी है। अतः आज हम आप सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहना चाहते हैं कि स्मार्टफोन का सकारात्मक उपयोग कर आप अपने जीवन को निरंतर बेहतर बनाएं।

विद्यालय के प्रबंधक श्री कुशवाहा एवं श्रीमती बन्नी देवी डिग्री कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती सरिता सिंह के प्रतिनिधि के रूप में भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य नवेंदु भूषण कुशवाहा मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल का स्वागत अभिनंदन किया। और उनके द्वारा विद्यालय परिवार में उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक इब्राहिम अंसारी ने किया। इस अवसर पर स्मार्टफोन वितरण समारोह के नोडल अधिकारी एन डी पांडे, डिग्री कॉलेज की उप प्राचार्य श्रीमती विभा सिंह,आर के भट्ट इंचार्ज अंकुर मिश्रा,राजू कुशवाहा, शत्रुघ्न जायसवाल,कन्हैया कुशवाहा,संदीप कुशवाह, अशोक पांडे, वीरेंद्र दुबे,डी एन राय , फिरोज आलम, डीपी दुबे, गिरिजेश कुशवाहा, विशाल शुक्ला, आदि विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं सैकड़ो संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *