ओबरा तहसील में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में  “सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

 ओबरा तहसील में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में  “सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का हुआ आयोजन

51 शिकायतों में  03 का हुआ निस्तारित किया। 

सोनभद्र ।‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से मुख्य विकास अधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके बाद कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा अरूण गिरि आदि ने 51 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किया। इसी प्रकार से तहसील दिवस ओबरा में कुल 03 मामले निस्तारित हुए बाकी 48 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।

02- तहसील राबर्ट्सगंज में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0),उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार श्री सुशील कुमार आदि ने 62 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 12 मामले निस्तारित हुए, बाकी 50 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

03- तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल  अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल तहसीलदार घोरावल आदि ने 31 शिकायतें सुनते हुए,मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 02 मामले निस्तारित हुए, बाकी 29 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

—————————

04-तहसील दुद्धी में उप जिलाधिकारी दुद्धी  सुरेश राय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी, नायब तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 पिपरी व दुद्धी आदि ने 59 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 04 मामले निस्तारित हुए, बाकी 55 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *