अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान गोष्टी का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान गोष्टी का हुआ आयोजन

डॉ दीप्ती सिंह नें महिलाओं को उनके अधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलब्धि के बारे में दी जानकारी 

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हब फॉर इम्पॉवर मेन्ट, वन स्टॉप सेंटर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें डॉ दीप्ती सिंह महिला रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल लोढ़ी नें महिलाओं को उनके अधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं के अधिकार व कानून के बारे में बिस्तृत जानकारी दी गई तथा हब फॉर इम्पॉवर मेन्ट टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं , हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ पोक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध कार्यक्रम ,दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा छेड़छाड़ और बालिकाओं के कौशल ,नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया ।वही कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा बताया गया कि एक ही छत के नीचे महिलाओं को 5 दिन तक स्वास्थ्य, विधिक सहायता,पुलिस सहायता,आदि कि ब्यवस्था/सुबिधा दी जाती ह साथ ही मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ऐसी 10 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया,इस कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाएं 40 बालिकाएं 10 पुरुष तथा, बाल कल्याण समिति के सदस्य अमरेश पाठक, हाब फर इम्पोवरमेंट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका दीपिका सिंह स्टाफ नर्स प्रियंका कंप्यूटर ऑपरेटर आकांक्षा जिला बाल संरक्षण इकाई से रोमी पाठक, आकांछा, वीणा राव, चाइल्डलाइन के समस्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *