कुशीनगर फरार आरोपीयो की तलाशी में पुलिस दे रही दविश 

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

प्रवीण शाही

सफल समाचार कुशीनगर

 

कुशीनगर फरार आरोपीयो की तलाशी में पुलिस दे रही दविश

तमकुहीराज। गोपालगंज के विशंभरपुर पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में जेल भेजा गया गुड्डू सिंह को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। इसके अलावा चार इसके परिवार और दो गांव के लोगों का नाम मुकदमे में शामिल किया गया है।

 

 

फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मुख्य आरोपी के रिश्तेदारी में भी पुलिस टीम शुक्रवार को पहुंची थी। पुलिस के विवेचना में अभी और नाम शामिल किए जा सकते हैं। वहीं पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल दरोगा के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाने की पुलिस और शराब तस्कर बुधवार की रात आमने-सामने सलेहपुर गांव के पास हो गए। पुलिस का दावा है कि तस्करों ने बचाव के लिए पुलिस टीम पर पथराव किया और गोली चलाई। गोली लगने से विशंभरपुर थाने में तैनात दरोगा सरोज कुमार घायल हो गए, जबकि पत्थर लगने से चौकीदार रंगलाल को चोटें आई। पुलिस इस मामले में शराब तस्कर गुड्डू सिंह समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया। गुड्डू को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के जद में बाकी चार लोग गुड्डू के परिवार के रहने वाले हैं। गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसमें तरायासुजान पुलिस की भी मदद गोपालगंज पुलिस ले रही है। सभी आरोपी तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान के रहने वाले हैं। गांव के अधिकांश युवा घर छोड़कर फरार है। दोपहर में पुलिस गांव में पहुंची थी। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *