वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति रिवाज और पूरी भव्यता के साथ 208 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह सम्पन्न प्रभारी मंत्री ने दिया शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय 

सफल समाचार कुशीनगर 

वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति रिवाज और पूरी भव्यता के साथ 208 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह सम्पन्न

मा0 प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह एवं मा0 विधायकगण सहित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्तियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

 

*फतेह मेमोरियल इंटर कालेज के खेल मैदान में कुशीनगर महोत्सव 2024 के अंतर्गत कुश्ती, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज*

 

  *128.53 लाख में निर्मित हाईटेक नर्सरी वेजिटेबल सीडलिंग उत्पादन इकाई का लोकार्पण तथा 1388.06 लाख की स्वीकृत 21 नवीन संपर्क मार्गों का किया गया शिलान्यास।*  

 

    मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज श्रीमती मालती पाण्डेय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में सामूहिक रूप से 208 जोड़ो का धार्मिक रीति तथा वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति-रिवाज और पूरी भव्यता के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमे से 184 हिंदू धर्म से संबंधित तथा 24 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समुदाय से संबंधित जोड़े रहे। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि मा0 प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, मा0 विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, कसया पी एन पाठक, हाटा मोहन वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत उपस्थित सम्मानित गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

 

        तत्पश्चात कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में पंडितों ने एक साथ माइक से विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजन, होम-हवन के बाद विवाह के सातो वचनों से वर वधुओं को अवगत कराया। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सभी नव दाम्पत्य जोड़ो का पारंपरिक विधि विधान से उत्साह पूर्ण वातावरण में विवाह और निकाह संपन्न हुआ। मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अन्य उपस्थित अतिथियों के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर वधुओं को सांकेतिक 35000/ पैंतीस हजार का प्रतीकात्मक (डम्मी) चेक , परिधान, उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने 5 जोड़ी वर वधुओं को उपहार व फलदार पौधा भी भेंट किया। 

 

इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मलित जोड़ो को नव दांपत्य जीवन की हार्दिक बधाई एवं कुशल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहां की हमारी सभ्यता और संस्कृति हमें एक सूत्र में जोड़े रखने का काम करती है। अग्नि के समक्ष उसे साक्षी मानकर जो हम जो वचन लेते हैं उसे जन्मों तक निभाते हैं। पूरी दुनिया हमारी अलौकिक संस्कृति और सभ्यता का प्रशंसक है। कन्यादान एक महादान है इससे बड़ा पुण्य का कोई अन्य काम नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल से देश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। केंद्र एवं राज्य सरकार उनके लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। माननीय विद्यायकगणो ने भी समस्त नव विवाहित जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ साथ हार्दिक बधाई भी दिया। साथ पुष्पवर्षा कर अपना अपना आशीर्वाद भी दिया। 

 

इस अवसर पर *जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव दाम्पत्य वर वधू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।* उन्होंने कहा आगामी जीवन में आपको ढेर सारी खुशियां मिले ।आपका जीवन बेहतर हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से निशुल्क बेटियों की शादी की व्यवस्था की गई है, जिसे जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तन्मयता से क्रियान्वित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *