पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आयुध अधिनियन के दो अभियुक्त गिरफ्तार बन्दूक व कारतूस बरामद

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

अजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर 

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आयुध अधिनियन के दो अभियुक्त गिरफ्तार बन्दूक व कारतूस बरामद

सिकन्दरपुर(बलिया)अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत पकड़ी पुलिस को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही असलहा व कारतूस बरामद करने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित/फरार अभियुक्तों/वारण्टी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर आशीष मिश्र के नेतृत्व में थाना पकड़ी की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उपनिरीक्षक पकड़ी संजय कुमार यादव मय हमराह के रात्रि गश्त,चेकिंग संदिग्ध वाहन तलाश वांछित वारण्टी 13 दिसम्बर को क्षेत्र में मामूर थे।उसी दौरान थाना में पंजीकृत मु.आ.सं169/2024 धारा 109,115(2),352,351(3)BNS-23 व बढोत्तरी धारा 30 आयुध अधिनियम से सम्बंधित बब्बन सिंह पुत्र महादेव सिंह,सुजीत सिंह पुत्र बब्बन सिंह निवासीगण वीरा भाटी थाना पकडी को उससा चट्टी से भोर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।तलाशी लेने पर बब्बन सिंह पुत्र महादेव सिंह से घटना ।इन प्रयुक्त एक नाली बन्दूक 12 बोर,4 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर व एक अदद फ़ायरशुदा खोखा कारतूस बरामद हुआ।साथ ही प्रयुक्त एक अदद ट्रैक्टर अन्तर्गत धारा 207 एम वी एक्ट में सीज किया गया।बाद में अभियुक्तगण का चालान न्यायालय के लिए पुलिस ने कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *