प्रवीण शाही
सफल समाचार कुशीनगर
जनपद कुशीनगर के भाजपा तुर्कपटी मंडल अध्यक्ष के लिए 6 भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी
जनपद कुशीनगर:भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा मंडल चुनाव को लेकर रविवार को तुर्कपट्टी मंडल के सूर्य मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में 6 भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया गया। चुनवा अधिकारी रमेश चंद सिंह ने कहा कि अब इन नामांकन पत्रों को भाजपा जिला कार्यालय के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। जिसके बाद मंडल अध्यक्षों का चयन होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया पार्टी की आंतरिक और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए की जा रही है। जिसमें आज 6 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें वर्तमान मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सुधीर मिश्रा ,ललन कुशवाहा, गिरीश पांडे, अजय ओझा ,राजेश चौहान सहित 6 लोगों का अपना मंडल अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा मोर्चा के शैलेन्द्र तिवारी विधान सभा संयोजक दीपक गोंड, राजेश्वर सिंह,रुद्र प्रताप सिंह प्रधान, संतोष गोंड,हरेश पटेल, रंजीत चौहान, नागेंद्र पांडे महामंत्री, उपेन्द्र सिंह त्रिलोक मिश्रा,विन्ध्वासिनी मिश्र,उग्रसेन सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।