संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

प्रवीण शाही 

सफल समाचार कुशीनगर 

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

तमकुहीराज के डिबनी बंजरवा चौकी क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव के कुशवाहा टोले में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

 

पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना के बोधा छापर निवासी जीउत भगत ने अपनी पुत्री 25 वर्षीय आरती की शादी तीन वर्ष पूर्व उक्त गांव के गोविंद कुशवाहा से की थी। पति गोविंद जेसीबी का चालक है। मृतका के पिता ने तहरीर में लिखा है कि गोविंद को नशे की लत थी और आए दिन वह उसकी पुत्री से मारपीट करता रहता था।

मृतिका आरती की फाइल फोटो

मृतका की सास भी झगड़ा करती रहती थी। घर बनवाने व लोन पर खरीदी बाइक की किश्त जमा करने के नाम पर आए दिन पैसे की मांग करता रहता था। घटना के दिन रात आठ बजे तक उसकी पुत्री ने मायके में फोन पर बातचीत किया और 11 बजे रात को सूचना मिली कि उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ससुर राजवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि पति गोविंद, सास अलगी देवी व ननद निर्मला हैं।

 

प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम ने भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। जल्दी ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

 

शव के पंचनामा को लेकर आपस में एक घंटे तक उलझी रही देवरिया व कुशीनगर पुलिस

 

देवरिया के महुआडीह थाना के भुजौली इंटर कालेज के समीप फोरलेन पर बुधवार की सुबह 11 बजे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला। एनएचएआइ की स्वास्थ्य टीम कसया सीएचसी ले गई। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक घंटे तक देवरिया और कुशीनगर पुलिस के बीच पंचनामा एवं अंत्यपरीक्षण कराने को लेकर वार्ता हुई। अंत में कसया पुलिस ने औपचारिकता पूरी की।

 

भुजौली इंटर कालेज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर 50 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल पड़ा देख किसी ने समीप के टोल प्लाजा को सूचित किया। वहां से एनएचएआइ की एंबुलेंस आई और घायल को अस्पताल ले गई। आधार कार्ड से उनकी पहचान 50 वर्षीय रायकेश सिंह, निवासी भुड़ीपाकड़ थाना महुआडीह जनपद देवरिया के रूप में हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *