व6 की र्षीय महिला ने फांसी पर झूल कर दे दी जान नई बस्ती जलालीपुर
सिकन्दरपुर(बलिया)नगर के वाह्य भाग में स्थित मोहल्ला नई बस्ती (जलालीपुर)में शुक्रवार की रात में 42 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी पर झूल कर जान दे दी।सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।चर्चाओं के अनुसार मृतिका मानसिक रोगी थी।
जानकारी के अनुसार ग्रामपंचायत किशोर चेतन अन्तर्गत नई बस्ती निवासी सन्तोष कुमार शर्मा की शादी 2003 में रीना शर्मा के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही रीना का ससुराल वालों से काफी अच्छा रिश्ता था। इस बीच क्या हुआ कि रीना ने शुक्रवार की रात में अपने मकान के बगल में स्थित अहाता की दीवाल में निकले छड़ में गमछा बांध फांसी लगा कर जान दे दी।