हाड़ कंपा देने वाली ठंड न‌ए साल का करेगी स्वागत,पढ़ें कोहरे-शीतलहर को लेकर आईएमडी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 

नई दिल्ली 

हाड़ कंपा देने वाली ठंड न‌ए साल का करेगी स्वागत,पढ़ें कोहरे-शीतलहर को लेकर आईएमडी का अलर्ट

 

नई दिल्ली।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार से उत्तर भारत में शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की है।नए साल का आगमन हाड़ कंपा देने वाली ठंड से होने वाला है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी बीते दिनों से जमकर बारिश हो रही है।बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में ठंड बढ़ गई है।मौसम विभाग ने उत्तरकाशी जिले में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार जिले के 2,200 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में तीव्र परिवर्तन की संभावना है।इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी आफत बनीं हुई है।कश्मीर में भारी बर्फबारी से यातायात,रेल सेवाएं,उड़ानें और बिजली बाधित हुई हैं।

3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरेगा तापमान

पिछले दो दिनों से लगातार पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है,जिससे मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।एक जनवरी से काफी ठंड पड़ने वाली है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,जिसका मतलब है कि यहां गंभीर मौसम की स्थिति बनी रह सकती है।

 

खराब मौसम और दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही है,जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है।प्रयागराज एक्सप्रेस 22 मिनट लेट,दिल्ली बनारस वंदे भारत ट्रेन 15 मिनट लेट चल रही है। मौसम खराब होने के कारण लेह और श्रीनगर आनेजाने वाले कई विमान भी प्रभावित हुए हैं।

 

कश्मीर में भारी बर्फबारी से हवाई, रेल, सड़क यातायात बाधित,हिमाचल में भारी बर्फबारी से 5 नेशनल हाइवे सहित 320 सड़के बंद हैं,हिमाचल में 340 के करीब बिजली के ट्रांसफार्मर ठप, 150 से ज्यादा बस रूट बंद किए गए है,उत्तराखंड में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

भारी बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। कई लोगों ने कड़ाके की ठंड में अपने वाहनों के अंदर ही रात बिताई और मुख्य मार्ग को जल्द से जल्द खोलने की मांग की

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में रविवार को घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।बता दें कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *