सफल समाचार
महाराजगंज
महराजगंज, आज 17.01.2025 को सहकार भारती का स्थापना दिवस ,गुप्ता राइस मिल, बरवां खुर्द, शिकारपुर, महराजगंज मे मनाया गया। कार्यक्रम सहकार मंत्र, सहकार गीत से प्रारंभ किया गया। सबसे पहले नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया और सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। सहकारिता, कार्य क्षेत्र, सहकार भारती एवं स्थापना दिवस मनाने के बारे में जानकारी दी गई। लक्ष्मण राव इनामदार सहकार भारती के संस्थापक के बारे में चर्चा की गई। यह कार्यक्रम श्री ओम प्रकाश पाण्डे जी की अध्यक्षता में श्री सतीश शुक्ला, मुख्य अतिथि, रतनेश् पांडेय, संगठन प्रमुख, सुशील तिवारी, ब्रजेश गुप्ता, नागेंद्र कुमार, सुशील पांडे, संजय सिंह, छांगुर यादव, चंद्रिका पटेल, योगेश सिंह, सूरज, श्यामु रौनियार, जयहिंद पटेल एवं अन्य करीब 26 पुरुष और 2 महिलाओं की उपस्थिति में सफल संपन्न हुआ। अन्त में श्री पांडे जी सभी को धन्यबाद देकर समापन की घोषणा की। श्री निवास सिंह, विभाग संयोजक, गोरखपुर मंडल। गोरखपुर मंडल की सभी पांचो जिलों की स्थापना दिवस मनाने की विवरण फोटो के साथ प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है। श्रीनिवास सिंह, विभाग संयोजक।