विश्वजीत राय
सफल समाचार कुशीनगर
कुशीनगर के साधु-सन्यासी भी लगाएंगे प्रयागराज कुंभ में डुबकी
कुशीनगर। पडरौना शहरी क्षेत्र के मंदिरों के पुजारी व साधु-सन्यासी भी प्रयागराज में कुंभ में डुबकी लगाएंगे। उन्हें यहां से प्रयागराज ले जाने का निर्णय नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया है।
27 जनवरी की सुबह पडरौना से करीब 100 पुजारी, साधु-सन्यासी को लेकर बसें रवाना होंगी। उनके साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष भी जाएंगे।
नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि पडरौना क्षेत्र में जितने भी मंदिर हैं, उन मंदिरों पर रहने वाले पुजारी हैं, सभी को कुंभ में स्नान कराया जाएगा। उनके आने-जाने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था नगरपालिका द्वारा की जाएगी। दो बसों से उन्हें 27 जनवरी की सुबह प्रयागराज ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों के बाद दुलर्भ संयोग लेकर महाकुंभ लगा है। ऐसे में क्षेत्र के साधु-सन्यासी और पुजारियों को भी स्नान कराने के लिए यह पहल की गई है। पिछले बार अयोध्या में भगवान श्रीराम लला का प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां के लोगों को पालिका ने अयोध्या का दर्शन कराया गया था